ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को वर्ल्ड टी-20 और एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया। टीम में अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या और पवन नेगी को जगह दी गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में शानदार शतक लगाने वाले मनीष पांडे को मौका नहीं मिला। वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए एक ही टीम रखी गई है। टीम इंडिया के बल्लेबाज़ इस वक्त उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। बल्लेबाज़ी क्रम पूरी तरह संतुलित नज़र आ रहा है और हर बल्लेबाज़ अपनी बैटिंग पोजिशन में एक मैच विनर खिलाड़ी है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वनडे में हार ज़रूर हुई, लेकिन टी-20 में हमने क्लीन स्वीप कर दिया।

अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे में से किसी एक को ही टीम इंडिया में जगह मिलने की उम्मीद थी। हुआ भी ऐसा ही। रहाणे जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि पांडे को जगह नहीं मिल सकी।

एशिया कप व वर्ल्ड टी-20 के लिए टीम इंडिया :-

एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित, रैना, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, मोहम्मद शमी, पवन नेगी, हरभजन सिंह। 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख