ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

वेलिंगटन: फार्म में चल रहे बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की आस्ट्रेलिया की विश्व चैम्पियन टीम में वापसी हुई है जो शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में मेजबान टीम को विजयी बढ़त हासिल करने से रोकने उतरेगी। आस्ट्रेलिया को बुधवार को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में आकलैंड में 159 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसमें शान मार्श को ख्वाजा पर तरजीह दी गई थी। ख्वाजा ने पिछले तीन साल के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन पिछले साल न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैचों में लगातार तीन शतक जड़े थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख