ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में हुई सीरीज में एतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारत की महिला क्रिकेट टीम में मार्च-अप्रैल में होने वाली विश्व ट्वेंटी20 चैम्पियनशिप के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी मिताली राज को सौंपी गई है। भारतीय महिला टीम ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेल रही है।

आईसीसी विश्व टी20 के लिए भारतीय महिलाटीम इस प्रकार है :-

मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, वेदा कृष्णमूर्ति, हरमनप्रीत कौर, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, सुषमा वर्मा, पूनम यादव, वीआर वनिता, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, तिरूषकामिनी एमडी, दीप्ति शर्मा और निरंजना नागराजन।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख