ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की संभावना से इनकार किया और कहा कि भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में इस तरह की किसी सीरीज का कार्यक्रम नहीं है। ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, 'एफटीपी में पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में निर्धारित सीरीज थी लेकिन 2016 में इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं है। लेकिन भारत उसके खिलाफ एशिया कप और विश्व टी-20 के मैच में जरूर खेलेगा क्योंकि ये बहुउद्देशीय टूर्नामेंट है और भारत उससे ऐसे टूर्नामेंटों में कई सालों से खेल रहा है।' पिछले महीने सीमित ओवरों की सीरीज नहीं हो पाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उम्मीद जताई थी कि दोनों देशों के बीच इस साल यूनाईटेड किंगडम में द्विपक्षीय सीरीज हो सकती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख