ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मेलबर्न: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी ने एना-लेना ग्रोएनफेल्ड और कोको वेंडवेग की जर्मन और अमेरिकी जोड़ी को मात दी। लगातार जीत के रथ पर सवार इस जोड़ी ने यह मुकाबला 6-2, 4-6, 6-1 से जीता। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद सानिया-हिंगिस की जोड़ी को दूसरे सेट में मशक्कत करनी पड़ी। मैच तीसरे सेट तक पहुंचा जहां इस जोड़ी ने बड़ी ही आसानी से जर्मन-अमेरिकी जोड़ी को मात दे सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सेमीफाइनल में सानिया-हिंगिस का मुकाबला जर्मनी की जूलिया जॉर्जस और चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिस्कोवा की जोड़ी और अमेरिका की वानिया किंग रूसी की एला कुद्रयावेत्सेवा की जोड़ी की विजेता से होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख