ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

त्रिनिदाद: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज़ को दूसरे टेस्ट मैच में बुधवार को यहां आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार आठ हार के सिलसिले को समाप्त करने के साथ दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।

श्रृंखला का पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था

पहली पारी में शतक लगाने वाले अब्दुल्ला शफीक और कप्तान के रूप में दोबारा नियुक्ति के बाद अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला खेल रहे बाबर आजम ने नाबाद 24-24 रन बनाकर पाकिस्तान को चौथे दिन दोपहर के लंच के बाद स्कोर को दो विकेट पर 77 तक पहुंचा कर टीम को जीत दिला दी।

बाबर ने वामहस्त स्पिनर जोमेल वारिकन की लगातार दो छक्के जड़कर विजयी रन पूरे किए। वारिकन ने पहली पारी में छह विकेट लेकर पाकिस्तान की बढ़त को केवल 43 रन तक सीमित कर दिया था।

श्रृंखला का पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के स्पिनरों साजिद खान और अली उस्मान ने क्वीन्स पार्क ओवल की खुरदरी पिच का फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ष 2000 के बाद से वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी टेस्ट श्रृंखला बचाने में सफल रहा।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख