ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: भारतीय विमेंस टीम के साउथ अफ्रीकी दौरे का शेड्यूल चेंज हो गया है। अब इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के साथ तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड सीएसए ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है।

विमेंस टीम इंडिया 9 दिसंबर से 30 दिसंबर तक अफ्रीका में रहेगी। दिसंबर 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जिसमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज जोड़ी गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

सीएसए के अनुसार, शेड्यूल में टी20 सीरीज को इसलिए जोड़ा गया है, ताकि अगले साल होने वाली पहली आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी की जा सके। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2027 में श्रीलंका में आयोजित होगी।

भारत ने अप्रैल में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तौर पर साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। अब 'विमेन इन ब्लू' के पास हिसाब बराबर करने का मौका होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें 9-12 दिसंबर के बीच गकेबेरहा में इकलौता टेस्ट मैच खेलेंगी। इसके बाद 16 दिसंबर से तीन मुकाबलों की आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप (आईडब्ल्यूसी) वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच पार्ल में आयोजित होगा। वनडे सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को केपटाउन, जबकि तीसरा मुकाबला 22 दिसंबर को ब्लॉमफोन्टेन में खेला जाना है।

अब टेस्ट मैच को पहले कर दिया गया है। फिर तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। बाद में तीन टी-20 मैच होंगे। भारतीय टीम के टूर को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख