डार्विन: ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे जिससे बांग्लादेश शनिवार को यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंच गया।
पहली पारी में केवल 198 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 161 रन बनाए थे और वह अब भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया का दारोमदार अब कैमरन ग्रीन (नाबाद 43) और एलेक्स कैरी (नाबाद 19) पर टिका है। ऑस्ट्रेलिया को अगर हार से बचना है तो उसे दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा जो अभी नामुमकिन लग रहा है।
बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने के लिए छह विकेट चाहिए, जो संभवतः इस प्रारूप में उसकी की सबसे बड़ी जीत होगी।






