ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन निर्देशक संजय गुप्ता की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ में ‘विक्की डोनर’ की अदाकारा यामी गौतम के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण रोकश रोशन करेंगे। रितिक ने इस खबर के पुष्टि करते हुए जल्द ही इस प्रेम कहानी की शुटिंग शुरू करने की बात कही। रितिक ने ट्विटर पर लिखा, ‘ मैं इस नए सफर ‘काबिल’ को लेकर उत्साहित हूं। हम जितना सोचते हैं उससे कई ज्यादा करने में सक्षम होते हैं। यामी..संजय..हम खूब रंग जमाने वाले हैं। ’ निर्देशक संजय गुप्ता ने भी फिल्म से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा की। संजय ने ट्वीट किया, ‘‘क्या खूबसूरत सुबह है। हमारी आने वाली फिल्म ‘काबिल’ की अधिकारिक घोषणा हो चुकी है जिसके निर्माता राकेश रोशन जी हैं।’’

फिल्म ‘जज्बा’ का निर्देशन कर चुके संजय ने फिल्म में नए कलाकारों के नजर आने की जानकारी भी प्रशंसकों से साझा की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख