ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान की गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार तड़के गुजरात के अहमदाबाद में शाहरुख खान की कार पर पथराव किया गया। बताया जा रहा है कि शाहरुख फिल्म रईस की शूटिंग के लिये यहां पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि होटल की पार्किंग में खड़ी शाहरुख की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थराव किया। शाहरुख खान पथराव के वक्त कार में मौजूद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म रईस की कहानी गुजरात के कुख्यात डॉन रहे अब्दुल लतीफ के जीवन पर आधारित है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख