ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने 47 साल पहले ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए पहली बार ऑडिशन दिया था। उन्होंने मंगलवार तड़के अपने ब्लॉग में लिखा, 15 फरवरी, 1969 को मैं ख्वाजा अहमद अब्बास के कार्यालय में फिल्म सात हिंदुस्तानी में एक भूमिका के लिए ऑडिशन देने गया था। वह मेरी पहली फिल्म थी। आज उस बात को 47 साल बीत चुके हैं। इसके साथ ही बिग बी ने लिखा कि यश जौहर के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म अग्निपथ में विजय दीनानाथ चौहान की उनकी यादगार भूमिका को सोमवार को 26 साल पूरे हो गए। बेहद सफल हुई इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, माधवी, नीलम कोठारी, रोहिणी हट्टंगड़ी और डैनी डेंजोगप्पा भी थे।

अग्निपथ का शीर्षक अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता से लिया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख