ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: हॉलीवुड के प्रसिद्ध मेकअप कलाकार डोनाल्ड सिमरॉक का कहना है कि 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। सिमरॉक वर्तमान में मुंबई में बॉलीवुड हॉलीवुड इंटरनेशनल मेकअप एंड हेयर एकेडमी की कार्यशाला में भाग लेने आए हैं। पीटीआई-भाषा से फोन पर उन्होंने कहा, 'मैं प्रियंका चोपड़ा को लेकर दीवाना हूं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।' प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकी टीवी कार्यक्रम 'क्वांटिको' में अभिनय कर अंतरराष्ट्रीय पारी की शुरुआत की और इस साल का पीपल्स चॉइस पुरस्कार भी जीता। उन्हें यह पुरस्कार नई टीवी सीरीज में सबसे पसंदीदा कलाकार के लिए मिला। सिमरॉक ने 'क्वांटिको' में उनके अभिनय की तारीफ की और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख