ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनकी बेटी सोनम कपूर ने हाल में रिलीज हुई 'नीरजा' में अपने काम से खुद को स्थापित किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खुद को बेहतर बनाने के लिए लगातार सीखना होगा। निर्देशक राम माधवनी की यह फिल्म पैन एम विमान 73 के कराची में हाईजैक होने की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है। सोनम ने इसमें एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया है जो विमान के हाईजैक होने के समय अपने यात्रियों की जिंदगी के लिए लड़ती है। जी सिने अवार्ड्स के दौरान अनिल ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया में हर बड़ा सितारा लगातार सीखता रहता है। वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता या अभिनेत्री हो सकते हैं, लेकिन उन्हें लगातार सीखना पड़ता है। यही स्थिति सोनम के भी साथ है। यह मायने नहीं रखता की उसकी अदाकारी को कितनी वाहवाही मिली और कोई उसके बारे में क्या कह रहा है।

उसके पास अभी और बेहतर करने के लिए है। एक अभिनेता हमेशा एक छात्र होता है और यह कला एक ज्ञान का समुद्र है। कोई भी इसे पूरी तरह नहीं सीख सकता।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख