ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पुणे: फिल्म अभिनेता संजय दत्त महाराष्ट्र की यरवडा जेल से गुरुवार सुबह रिहा हो जाएंगे। संजय दत्त 12 मार्च, 1993 के श्रृंखलाबद्ध मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल की बची सजा काटने के बाद रिहा होंगे। एक अधिकारी ने कहा कि संजय 25 फरवरी को सुबह लगभग नौ बजे जेल से बाहर आएंगे और उनकी पत्नी मान्यता, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनकी अगवानी करेंगे। अधिकारी ने नाम जाहिर न करने के अनुरोध के साथ कहा कि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से दत्त परिवार की ओर से प्रस्तावित एक छोटे स्वागत समारोह के अनुरोध को खारिज कर दिया, क्योंकि दत्त के तमाम प्रशंसकों और मीडियाकर्मियों के वहां मौजूद रहने की संभावना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख