ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

मुंबई: अपनी आने वाली फिल्म ‘फितूर’ में कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली तब्बू ने कहा है कि उन्होंने अब तक जितनी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है उसमें ‘फैंटम’ स्टार सबसे अधिक मेहनती अभिनेत्री हैं। सोमवार शाम ‘फितूर’ के ट्रेलर लांच के मौके पर तब्बू ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘मैं जितनी अभिनेत्रियों से मिली हूं, देखा है और उनके साथ काम किया है उसमें कैटरीना सबसे अधिक मेहनती हैं। तैयारी के लिए मेरे पास तीन दिन था। उनके साथ काम किया जिसमें उसने अद्भुत काम किया।’ निर्देशक अभिषेक कपूर का भी मानना है कि कैटरीना पूरी तरह से अपने काम में डूब गयी थी। अभिषेक ने बताया, ‘मुझे लगता है कि कैटरीना को काम का फितूर है। जिस तरह से वह काम करती है वह अद्भुत है। अपने काम को लेकर वह काफी समर्पित है।’ कैटरीना ने बताया कि उन्होंने तब्बू के साथ शूटिंग का आनंद लिया। तब्बू ‘फितूर’ फिल्म में कैटरीना की मां की भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख