ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल से 27 फरवरी को रिहा हो जाएंगे। 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में वे आर्म्स एक्ट के तहत दोषी हैं। पुणे की यरवदा जेल में वह पांच साल की सजा काट रहे हैं। उनकी रिहाई 105 दिन पहले ही हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक संजय की यह रिहाई उनके अच्छे व्यवहार की बदौलत हो रही है। पुणे की अतिसुरक्षित यरवडा केंद्रीय जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को 27 फरवरी को रिहा किया जाएगा, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सजा कम करने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दत्त मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों से जुड़े एक मामले में दोषी हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद दत्त को माफी जेल मैन्युल के मुताबिक दी जा रही है। जनवरी 2015 में तय छुट्टी से देर से रिपोर्ट करने के लिए दत्त को दंडित किए बिना प्रदेश के गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने उनको रिहा करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए। दत्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। हथियारों के इस जखीरे का इस्तेमाल 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के हिस्से के तौर पर किया जाना था, जिनमें 257 लोगों की मौत हुई। 56 वर्षीय अभिनेता को 1996 में गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने 18 महीने जेल में गुजारे थे। वर्ष 2013 में उच्चतम न्यायालय ने जुर्म के लिए उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। दत्त अब 42 महीने की बची हुई जेल की सजा पूरी कर रहे हैं। मई 2013 में उन्हें यरवडा जेल भेजने के बाद, दत्त दो बार पेरोल पर और दो बार ही छुट्टी पर बाहर चुके हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख