ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कराची: आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर द्वारा अभिनीत वयस्क बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फैसला किया है कि यह फिल्म जनता के देखने लायक नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और प्रांतीय सेंसर बोर्ड ने सोमवार को हुई एक बैठक के बाद फैसला किया कि यह फिल्म सार्वजनिक प्रदर्शन के योग्य नहीं है। सीबीएफसी प्रमुख मुबाशीर हसन ने कहा कि यह फिल्म ‘बेहद अश्लील’ है, जिसमें भद्दे डायलॉग और बेशर्मी है। हसन ने कहा कि इस फिल्म में बेहयाई भरी है और इसकी विषय वस्तु तथा डायलॉग भद्दे हैं। बोर्ड आधिकारिक रूप से फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नामंजूर करता है।

हसन ने कहा कि इस फिल्म को वयस्क श्रेणी में रखकर भी इसके प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती, क्योंकि यह अश्लीलता की तमाम हदें पार कर गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख