ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल के इस कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी ने ली जिम्मेदारी

कपिल के कैफे पर गोलीबारी करते वक्त हमलावर ने इसका एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर कैफे के बाहर एक कार में बैठा लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी एनआईए की सूची में शामिल भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली है। हरजीत, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा हुआ है। ये हमला कथित तौर पर कपिल की टिप्पणियों पर नाराजगी के चलते किया गया है।

कपिल की तरफ से नहीं आया बयान

हाल ही में कपिल शर्मा ने यह कैफे खोला था। कनाडा में रह रहे भारतीयों के बीच यह काफी पसंद भी किया गया। अब इस कैफे पर गोलाबारी की खबर से हर कोई हैरान है। हालांकि, कपिल शर्मा ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कॉमेडी शो के नए सीजन को लेकर चर्चा में हैं कपिल

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन इन दिनों नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस शो में अब तक सलमान खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब शो के नए एपिसोड में जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, विजय वर्मा और प्रतीक गांधी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। हर शनिवार को शो नया एपिसोड जारी होता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख