मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक सिंगल मदर की भूमिका निभा रही हैं। शनिवार को अभिनेत्री ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की।
इन तस्वीरों में माधुरी बेहद खबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में उनके साथ शो के दूसरे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। माधुरी ने दर्शकों से पूछते हुए लिखा, "मुस्कान, मस्ती, यादें… और एक यादगार शाम। बहुत ही उत्साहित हूं कि आप सब “मां बहन” देखें। रेखा जी, आपको यह कैसी लगी?"
क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित नेने भी मुख्य भूमिका में हैं। तृप्ति डिमरी और माधुरी के साथ-साथ, इस फिल्म में धरना दुर्गा और रवि किशन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। उनके अलावा गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।






