ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई : ‘दंगल’ के लिए काफी वजन बढ़ाने के बाद अब सुपरस्टार आमिर खान फिल्म में ‘पहलवान सुशील कुमार की तरह’ दिखने के लिए वजन घटाने में जुट गए हैं। नीतीश तिवारी की इस खेल आधारित फिल्म में आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभा रहे हैं। महावीर ने अपनी बेटी बबीता कुमारी और गीता फोगाट को कुश्ती के गुर सिखाए थे। ‘रंग दे बसंती’ के 10 साल पूरे होने के मौके पर एक प्रेस वार्ता में आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दंगल’ के लिए वजन बढ़ाने के बाद अब मुझे वजन घटाना भी है। फिल्म में, मैं सुशील कुमार जी की तरह एक राष्ट्रीय स्तर का पहलवान हूं। मैंने 25 किलो वजन बढ़ाया था और अब सुशील कुमार की तरह बलवान और तंदुरुस्त दिखने के लिए मुझे 25 किलो वजन घटाना है।’

मुंबई: अपने अमेरिकन टीवी शो के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद पदम सम्मान से अलंकृत बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिए यह सब सपने के सच होने जैसा है और राष्ट्रीय सम्मान उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। प्रियंका ने बताया, ‘‘दिल धड़कने दो’ से ‘बाजीराव मस्तानी’ तक और ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड पाने तक और अब पद्मश्री.. मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मैं किन एहसास से गुजर रही हूं। मुझे लगता है कि जैसे मेरा सपना सच हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह सब मेरी कड़ी मेहनत का फल है। मैं अपने काम को कभी हलके में नहीं लेती।’’

कराची: आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर द्वारा अभिनीत वयस्क बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फैसला किया है कि यह फिल्म जनता के देखने लायक नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और प्रांतीय सेंसर बोर्ड ने सोमवार को हुई एक बैठक के बाद फैसला किया कि यह फिल्म सार्वजनिक प्रदर्शन के योग्य नहीं है। सीबीएफसी प्रमुख मुबाशीर हसन ने कहा कि यह फिल्म ‘बेहद अश्लील’ है, जिसमें भद्दे डायलॉग और बेशर्मी है। हसन ने कहा कि इस फिल्म में बेहयाई भरी है और इसकी विषय वस्तु तथा डायलॉग भद्दे हैं। बोर्ड आधिकारिक रूप से फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नामंजूर करता है।

नई दिल्ली: अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी अगली दो फिल्मों-'वन नाइट स्टैंड' व 'बेईमान लव' में नैतिक संदेश हैं। सनी की अगली फिल्म 'मस्तीजादे' है, जो 29 जनवरी को रिलीज हो रही है। सनी ने बताया, "जो दो फिल्में आ रही हैं, उनमें यह संदेश है कि 'अगर मर्द कुछ कर सकते हैं, तो औरत क्यों नहीं कर सकती?', 'अगर आप एक महिला होकर ठोकर खा सकती हैं, तो आपको संभलना भी होगा।' मेरे ख्याल से इस तरह इन फिल्मों में एक नैतिक संदेश है।" क्या आप अन्य शैलियों की फिल्में भी करना चाहेंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हां! 'मस्तीजादे' के बाद दो फिल्में अलग-अलग शैली की हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख