'540 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर, फिर भी सुरंग में रिसाव': सामना
- Details
मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की 'मिसिंग लिंक' परियोजना को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार पर इस परियोजना में "वैश्विक स्तर का भ्रष्टाचार घोटाला" करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में दावा किया कि परियोजना की लागत में करीब 2,500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसे लेकर सरकार जवाब देने के बजाय सवाल उठाने वालों पर हमला कर रही है।
'मिसिंग लिंक' पर शिवसेना (यूबीटी) ने फडणवीस सरकार को घेरा
संपादकीय के अनुसार, दो सुरंगों, आठ लेन की सड़क और दो पुलों वाली 13 किलोमीटर लंबी 'मिसिंग लिंक' परियोजना की शुरुआती अनुमानित लागत 4,797.55 करोड़ रुपये थी। शिवसेना (यूबीटी) का दावा है कि सामान्य लागत वृद्धि को जोड़ने पर भी यह खर्च 5,500 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए था, लेकिन परियोजना की अंतिम लागत बढ़कर 7,180 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
केन-बेतवा परियोजना का विरोध चल रहे सत्याग्रह को पुलिस खत्म कराया
- Details
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पिछले कई दिनों से चल रहे जल सत्याग्रह को पुलिस ने जबरदस्ती खत्म करा दिया है। केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन चल रहा था। शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने इसे खत्म करा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से हटाया और महिलाओं को बसों के जरिए उनके घर भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन पुल के पास नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे वहां रुकना सुरक्षित नहीं था। यह आंदोलन केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजे और कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहा था।
15 दिन से चल रहा था आंदोलन, क्या थीं प्रदर्शनकारियों की मांगें?
यह अनिश्चितकालीन आंदोलन करीब 15 दिनों से जारी था। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आदिवासी महिलाएं, किसान और परियोजना से प्रभावित परिवार शामिल थे।
ट्विशा शर्मा डेथ केस:सीबीआई ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार
- Details
भोपाल: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी उनकी सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने गिरिबाला को हिरासत में लेने से पहले भोपाल के बाग मुग़लिया एक्सटेंशन क्षेत्र स्थित उनके आवास पर उनसे पूछताछ की। ट्विशा का अधिवक्ता पति समर्थ सिंह पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में है।
अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई दोनों आरोपियों के बयानों के संबंध में आमना-सामना कराकर उनसे हिरासत में पूछताछ करने की योजना बना रही है, ताकि 12 मई को 33 वर्षीय ट्विशा की मौत से संबंधित परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी गिरिबाला को सक्षम अदालत के समक्ष पेश कर उनकी हिरासत की मांग करेगी।
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली 'एम्स' ने चार डाक्टरों की टीम को भोपाल भेजा
- Details
भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा दहेज हत्या मामले में अब जांच और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स ने अभिनेत्री-मॉडल ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए चार वरिष्ठ चिकित्सकों वाले एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। डॉक्टरों की यह टीम राज्य के एक विशेष विमान से आज शाम भोपाल रवाना हो गई।
एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि अदालत के आदेश में दिल्ली एम्स के निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने के लिए अधिकृत किया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों की ओर से रविवार सुबह दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध और कोर्ट का आदेश एम्स दिल्ली को प्राप्त हुआ। इसके बाद एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने डायरेक्टर की मंजूरी से चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल बोर्ड टीम गठित की है। यही टीम ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करेगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






