तमिलनाडु के सांसद केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक का करेंगे विरोध
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु के सांसदों ने शनिवार को केंद्र के परिसीमन बिल का सर्वसम्मति से विरोध करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु पर इसके संभावित असर पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। जिसमें टीवीके के अलावा कांग्रेस, एमडीएमके और अन्य दलों के नेता शामिल हुए।
बैठक से डीएमके ने बनाई दूरी, सीएम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया
हालांकि, मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस पार्टी ने तमिलनाडु की राजनीति में 60 वर्षों तक राज किया हो और जिसके शुरुआती सदस्यों ने राज्य के अधिकारों के लिए इतना बलिदान दिया हो, उसने इस बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
वहीं, सर्वदलीय बैठक में कई नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कांग्रेस के चार सांसदों को भी बैठक में बोलने का मौका मिला।
केरल के भावी सीएम सतीशन बोले-'केरल' में एक नया युग शुरू होगा
- Details
तिरुवनंतपुरम: केरल के भावी मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने ‘‘इतनी बड़ी जिम्मेदारी’’ सौंपने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह और अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करेंगे, ‘नया केरल’ बनाएंगे और प्रदेश में एक नया युग शुरू होगा।
सतीशन ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रयासों में समन्वय किया और सभी कार्यों में सहयोग दिया, जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली।
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को पार्टी की जीत में उनकी भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "वह मेरे भी नेता हैं।" चेन्निथला ने केरल विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में काम किया था। वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे।
'सरकारी भर्तियों में ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के साथ धोखा'
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बीजेपी सरकार पर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के आरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
समाजवादी पार्टी का पोस्टर के जरिए सरकार पर आरोप
पोस्टर के माध्यम से सपा ने दावा किया है कि प्रदेश में निकल रही विभिन्न सरकारी भर्तियों में ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के साथ धोखा किया जा रहा है और आरक्षण के संवैधानिक नियमों का पालन नहीं हो रहा है। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने इस पोस्टर को जारी करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार पीडीए समाज के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण का हक छीना जा रहा है और कई भर्तियों में ओबीसी, एससी और एसटी को नियमानुसार आरक्षण नहीं दिया जा रहा है।
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- Details
पटना: बिहार में जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कार्रवाई पर किसी तरह का पछतावा होने से इनकार करते हुए पार्टी के नेतृत्व और भविष्य पर तीखा हमला बोला। अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार की पार्टी थी और अब जब नीतीश कुमार सक्रिय भूमिका में नहीं हैं, तो पार्टी में बचा ही क्या है।
अनंत सिंह ने कहा, “मैं अपनी पार्टी बना लूंगा, बस। मुझे कोई पछतावा नहीं है। जो कार्रवाई की गई है, ठीक है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।” उन्होंने निष्कासन करने वाले नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के नेतृत्व में शामिल लोगों ने आखिर क्या योगदान दिया है। उनका दावा है कि आने वाले चुनाव में जेडीयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने साफ किया कि वह किसी दूसरी पार्टी में जाने के बजाय अपनी अलग पार्टी बनाएंगे।
जेडीयू की मौजूदा स्थिति पर हमला जारी रखते हुए अनंत सिंह ने कहा, “जेडीयू खत्म हो चुकी है। जब चुनाव होंगे, तब सब कुछ साफ हो जाएगा।”
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






