ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के मुताबिक, अब तक मलबे से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

यह हादसा भिवंडी के पावरलूम क्षेत्र स्थित बालाजी नगर में मौजूद कोहिनूर बिल्डिंग में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक घायल लड़के को मलबे से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार 7 से 8 लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसी को देखते हुए बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।

एनडीआरएफ की टीम चला रही राहत अभियान

एनडीआरएफ ने बताया कि घटनास्थल से अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। बचाव दल मलबे को हटाकर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान पूरा होने तक राहत और खोज कार्य लगातार जारी रहेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख