ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पुणे: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की श्रंखला में आज पुणे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यक्रम में आई लड़कियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप करोड़ों लड़कियों में से हर एक मेरे लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि भारत की लड़कियां, भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

लड़कियों को तीन तरीके की हिंसा से जूझना पड़ता हैः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं की गलत व्याख्य की गई है। लड़कियों के मुद्दे पर केंद्रित इस कार्यक्रम में उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को तीन तरीके की हिंसा से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रोज 80 प्रतिशत लड़कियों को घर के बाहर सड़क पर, कॉलेज में. ऑफिस में उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। वहीं देश में 100 में से 29 महिलाओं को हिंसा का सामना करना पड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा समाज महिलाओं को कंट्रोल करने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा, "इस कंट्रोल के चार तरीके हैं: हिंसा, अपमान, समय और कंट्रोल। उन्होंने कहा कि यह ज़ुल्म चिंता के रूप में छिपा होता है... "हमें आपकी बहुत चिंता है। इसलिए हमें आपको कंट्रोल करने की ज़रूरत है।"

45% को शादी के लिए पढ़ाई या करियर छोड़ना पड़ता हैः राहुल

पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में 60 प्रतिशत लड़कियां घर से अकेले बाहर नहीं जा सकतीं। वहीं 45 प्रतिशत लड़कियों को शादी के लिए पढ़ाई या करियर छोड़ना पड़ता है। और सबसे आश्चर्यजनक यह है कि देश में केवल 8 प्रतिशत महिलाओं के नाम पर स्वतंत्र रूप से जमीन है।

पुणे में लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ शामिल हुई

पुणे में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ भी शामिल हुईं। उन्होंने मंच से कहा कि इस सरकार से, प्रधानमंत्री से सवाल पूछने पर चारों तरफ से गालियों का सामना करना पड़ता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख