ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

मुंबई: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े समुदायों के लिए आरक्षण की वकालत की है। लोक जनशक्ति पार्टी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि निजी कंपनियों को, जो सरकार से सुविधाएं हासिल कर रही हैं, उन्हें नौकरियों में दलितों के लिए आरक्षण मुहैया कराना चाहिए। उन्होंने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए राज्य और केंद्रीय बजटीय आवंटन में उनकी आबादी के हिसाब से वृद्धि किए जाने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में पिछड़े वर्गों का अधिक प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दलितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर मुंबई में चैतन्यभूमि और नागपुर में दीक्षाभूमि के विकास को तेज किया जा रहा है। पासवान ने केंद्र की एनडीए सरकार के 20 महीने पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और फसल बीमा योजना जैसी पहलें आम लोगों के लिए रामबाण साबित होंगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख