ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

सिहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले के शेरपुरा में 18 फ़रवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक किसान सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री यहां हाल ही में लॉन्च हुए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना पर बोलेंगे। एक ओर जहां इस योजना का मक़सद देश के किसानों को राहत देना का है तो वहीं दूसरी ओर एक किसान ऐसा भी है जिसे इस रैली के लिए बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ रही है। पीएम की रैली के लिए किसान सुरेश परमार के खेत में लगी फ़सल कटवा दी गई है। सुरेश का कहना है कि अधिकारियों ने उनसे खेत साफ़ करने को कहा है। लिहाज़ा फ़सल पकने से पहले ही काटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।

परिवार को इससे 1.5 लाख रुपये के नुक़सान का अंदेशा है। हालांकि प्रशासन और राज्य सरकार ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख