ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को ‘आजादी की दूसरी लड़ाई’ करार देते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने, भविष्य के सभी चुनाव मतपत्रों के जरिये कराने और पिछले दो वर्षों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करने की रविवार को मांग की।

बिहार के पहले मुख्यमंत्री एवं ‘श्री बाबू’ के नाम से जाने जाने वाले कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा देश में विभाजन को और गहरा कर रही है। उन्होंने दावा किया, ‘‘जब तक आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक देश में शांति नहीं होगी।’’

खड़गे ने मतदाता सूची में हेरफेर करने और विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए, चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

पटना: बिहार में जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कार्रवाई पर किसी तरह का पछतावा होने से इनकार करते हुए पार्टी के नेतृत्व और भविष्य पर तीखा हमला बोला। अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार की पार्टी थी और अब जब नीतीश कुमार सक्रिय भूमिका में नहीं हैं, तो पार्टी में बचा ही क्या है।

अनंत सिंह ने कहा, “मैं अपनी पार्टी बना लूंगा, बस। मुझे कोई पछतावा नहीं है। जो कार्रवाई की गई है, ठीक है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।” उन्होंने निष्कासन करने वाले नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी के नेतृत्व में शामिल लोगों ने आखिर क्या योगदान दिया है। उनका दावा है कि आने वाले चुनाव में जेडीयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने साफ किया कि वह किसी दूसरी पार्टी में जाने के बजाय अपनी अलग पार्टी बनाएंगे।

जेडीयू की मौजूदा स्थिति पर हमला जारी रखते हुए अनंत सिंह ने कहा, “जेडीयू खत्म हो चुकी है। जब चुनाव होंगे, तब सब कुछ साफ हो जाएगा।”

पटना: बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है और तत्काल प्रभाव से उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।

दरअसल, पार्टी ने इसके पीछे कई कारण बताए हैं, जिनमें पार्टी के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करना, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अनुचित और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना और हाल ही में हुए विधान परिषद चुनावों में जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ किसी दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करना शामिल है।

जेडीयू ने अनंत सिंह की पत्नी को भी निकाला

इसके अलावा अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी ने दोनों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

पिछले कई दिनों से विधायक अनंत सिंह लगातार खिलाफ बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

नालंदा: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करों ने एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पूर्व मुख्यमंत्री और 'सुशासन बाबू' के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले की है। यहां शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सिपाही अजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास हुई। वारदात के बाद शराब तस्कर और उनके लिए रेकी कर रहा लाइनर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है। इसके बाद ईआईबी की विशेष टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख