ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पटियाला: पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल में 'दूरदृष्टि की कमी' है और आरोप लगाया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली के लोगों से किए वादों को पूरा नहीं किया। अमरिंदर ने छात्रों के साथ 'कॉफी विद कैप्टन' के अंतिम चरण के दौरान कहा, 'केजरीवाल के पास दूरदृष्टि नहीं है और वे ऐसे वादे करते हैं जो अदूरदर्शी हैं और जिन्हें लागू नहीं किया जा सकता। पंजाब के लोग ऐसे आईएएस अधिकारी नहीं चाहेंगे जो धरने पर बैठें। अगर आज चुनाव हो जाए तो केजरीवाल हार जाएंगे।' दिल्ली में केजरीवाल के 'लोकलुभावन कदमों' पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए कि वह लोगों को हर कदम पर 'मूर्ख' बना रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख