ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी

चंडीगढ़: पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में पुलिस हिरासत से फरार हो गए। मंगलवार यानी आज उन्हें करनाल से हिरासत में लेकर लोकल थाने लाया जा रहा था, तभी रास्ते में विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। आरोप है कि विधायक ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की।

खबरों के मुताबिक, पठानमाजरा और उनके समर्थक एक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में भागे। पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, लेकिन स्कॉर्पियो में सवार विधायक अब भी फरार हैं। पंजाब पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस का कहना है कि 26 अगस्त को एक महिला ने विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सोमवार को रेप का केस दर्ज हुआ और मंगलवार सुबह करनाल से उन्हें हिरासत में लिया गया। इसी दौरान भागने का यह पूरा घटनाक्रम हुआ।

पटियाला की सनौर सीट से विधायक हरमीत हाल ही में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बयानबाजी कर रहे थे।

उन्होंने आप पर “पंजाब को बाहर से चलाने” के आरोप लगाए थे और दो दिनों से लगातार बगावती तेवर दिखा रहे थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख