ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

कोहिमा: गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) के पूर्व अधिकारी आर.एन. रवि ने गुरुवार को नगालैंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वह राज्य के 20वें राज्यपाल हैं। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी ने राजभवन में रवि को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री नेफियू रियो, विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ यहोशू, विपक्षी नेता टी. आर. जेलियांग, राज्य के विभिन्न मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 20 जुलाई को उन्हें नया राज्यपाल नियुक्त किया था। रवि ने पी.बी. आचार्य की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 19 जुलाई को खत्म हुआ था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख