ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: पीएम मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में 13500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने हैदराबाद-रायचूर के बीच ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। सीएम के चंद्रशेखर राव पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सीएम केसीआर की जगह उनकी सरकार के मंत्री तालासानी श्रीनिवास यादव ने पीएम मोदी का स्वागत करेंगे और उनके आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत की। प्रधानमंत्री ने कई सड़क, रेल, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस संबंधी परियोजनाओं की सौगात तेलंगाना को दी।

पीएम मोदी दोपहर करीब सवा दो बजे तेलंगाना को महबूबनगर जिले पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद-रायचूर-हैदराबाद रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि तेलंगाना के लोग बीआरएस के कमजोर शासन से थक चुके हैं।

साथ ही कांग्रेस को लेकर भी उनका भरोसा खत्म हो चुका है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि दोनों वंशवादी पार्टियां हैं, जिनका लक्ष्य जनता की सेवा करना नहीं है।

तीन अक्तूबर को फिर तेलंगाना का दौरा करेंगे पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी तीन अक्तूबर को फिर से तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। तीन अक्तूबर को पीएम मोदी निजामाबाद का दौरा करेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक के बीदर से निजामाबाद पहुंचेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री फिर से हेलीकॉप्टर से बीदर जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी महबूबनगर और निजामाबाद दोनों ही जगह लोगों को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने इसकी पुष्टि की। तेलंगाना में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पीएम मोदी के तेलंगाना दौरों का काफी राजनीतिक महत्व भी है।

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख