ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ‘जीओएटी भारत दौरा 2025’ की कोलकाता में खराब शुरूआत के बाद दूसरे चरण के लिये शनिवार की शाम को हैदराबाद पहुंच गए। यहां से मेसी मुंबई भी जाएंगे। फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे हैदराबाद पहुंच। मेसी फिलहाल ताज फलकनुमा पैलेस में अपने प्रशंसकों से मिल रहे हैं, जिन्होंने उन्हें देखने के लिए 10 लाख रुपये की भारी भरकम रकम अदा की है।

नुमाइशी मैच में राहुल गांधी भी देंगे साथ

निजामों के शहर में महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम की शुरूआत शाम सात बजकर 50 मिनट पर एक नुमाइशी मैच से होगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मैदान पर उतरेंगे, जिनके बाद मेस्सी और इंटर मियामी के उनके साथी रौड्रिगो डि पॉल और लुई सुआरेज आएंगे।

पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने आगे आकर कोलकाता में स्थिति के बिगड़ने पर अपनी राय रखी। मीडिया से भूटिया ने कहा, मुझे लगता है यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है आयोजकों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन कभी-कभी हालात बेकाबू हो जाते हैं। खासकर वीआईपी संस्कृति के कारण- आयोजकों के लिए भी उन वीआईपी लोगों को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है वे अंदर घुस गए और भीड़ बढ़ा दी।

बवाल के बाद एआईएफएफ ने जारी किया बयान

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने बयान में लिखा कि विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई घटनाओं से बहुत चिंतित है, जहां फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को देखने के लिए हजारों फैंस इकट्ठा हुए थे। यह एक प्राइवेट इवेंट था जिसे एक PR एजेंसी ने आयोजित किया था। एआईएफएफ इस इवेंट के आयोजन और प्लानिंग में किसी भी तरह से शामिल नहीं था। इसके अलावा, इवेंट की जानकारी न तो एआईएफएफ को दी गई थी और न ही फेडरेशन से कोई मंजूरी ली गई थी। हम सभी उपस्थित लोगों से संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने और शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं। इसमें शामिल सभी लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख