चेन्नई: द्रमुक ने 16 मई को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी महत्वपूर्ण गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को 41 सीटें देने का फैसला किया । सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच कई सप्ताह से गहन चर्चा चल रही थी । कौन सा दल किन निर्वाचन क्षेत्रों में लड़ेगा, इस बारे में आज बाद में द्विपक्षीय चर्चा शुरू होगी । वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि के साथ सीट बंटवारे से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत कांग्रेस को 41 सीटें दी जाएंगी ।’ अपने सहकर्मी मुकुल वासनिक, तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ईवीकेएस इलानगोवन और द्रमुक कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन के नेतृत्व में द्रमुक नेताओं के साथ संवाददाताओं को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि वे विजयी होने के लिए काम करेंगे । समझौता द्रमुक और कांग्रेस के बीच गहन द्विपक्षीय चर्चा की पृष्ठभूमि में हुआ है । इसके अतिरिक्त, तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति ने अपने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के साथ भी सिलसिलेवार चर्चा की । हाल में, इलानगोवन ने मुद्दे पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी बातचीत की थी । तमिलनाडु कांग्रेस कम से कम 45 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन उसे कुछ कम सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है । आजाद ने कहा कि अन्य सीटें द्रमुक और अन्य गठबंधन सहयोगियों के साथ साझा की जाएंगी । उन्होंने कहा, ‘नि:संदेह बड़ा हिस्सा, (सीटों की संख्या) द्रमुक के पास जाएगा लेकिन अन्य गठबंधन सहयोगी भी हैं और द्रमुक पहले ही अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ कर चुकी है ।’ आजाद ने कहा, ‘इस बार द्रमुक नीत सरकार की बारी है और मुझे यकीन है कि करूणानिधि जी के नेतृत्व में पार्टी तमिलनाडु में सरकार बनाने में सफल होगी ।’ उन्होंने कहा कि सभी साझेदार जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी से काम करेंगे । द्रमुक नेता स्टालिन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां युवा नेतृत्व है और हमने 41 सीटों के लिए दस्तखत किए हैं ।’ स्टालिन ने कहा, ‘आज यह फैसला हुआ है कि कांग्रेस द्रमुक मोर्चे के घटक के रूप में 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं ।’ उन्होंने कहा कि उन्हें अन्नाद्रमुक को सत्ता से ‘उखाड़ फेंकने’ का विश्वास है । उन्होंने कहा, ‘हमें यकीन है कि हम यह हासिल करेंगे ।’ स्टालिन ने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान के वास्ते आज शाम चर्चा शुरू होगी । करूणानिधि और गुलाम नबी आजाद ने वासनिक, द्रमुक के पूर्व मंत्रियों दुरईमुरूगन, ईवी वेलू तथा पार्टी सांसद कनिमोई सहित दोनों दलों के नेताओं की मौजूदगी में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए । कांग्रेस को वर्तमान सीट आवंटन के साथ द्रमुक अब तक अपने गठबंधन सहयोगियों को 54 सीटें आवंटित कर चुकी है ।
द्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दीं 41 सीटें
- Details
- Category: तमिलनाडु
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






