ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

कुलगाम: दक्षिण कश्मीर में जिला कुलगाम के अंतर्गत गडर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यहां दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की सूचना है।

जेसीओ समेत तीन लोग घायल

सुरक्षाबल आंतकियों को घेरकर गोलीबारी कर रहे हैं। जारी मुठभेड़ में एक जेसीओ समेत तीन लोग घायल हो गए है।

फिलहाल जम्मू-कश्मीर का विशेष अभियान समूह, सेना और सीआरपीएफ मौके पर मौजूद हैं। कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है।

एक्स पर शेयर किए गए ट्वीट में कश्मीर जोनल पुलिस ने कहा कि एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर मुठभेड़ शुरू हुई।

ट्वीट में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की विशेष अभियान समूह (एसओजी) काम पर हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख