ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी सीट बरकरार रखी है। भाजपा उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30 हजार 630 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

30 जुलाई को 37.5 प्रतिशत हुआ था मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना के सभी 20 राउंड पूरे होने के बाद सतीश पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भिखाभाई रबारी को 24,851 वोट प्राप्त हुए। मतों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे वडोदरा के मकरपुरा स्थित भवन्स स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी। यह उपचुनाव 30 जुलाई को कराया गया था, जिसमें 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मांजलपुर विधानसभा सीट भाजपा के वरिष्ठ विधायक और गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के 2 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन से खाली हुई थी।

इसी कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने इस चुनाव में वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतेंद्रभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, कांग्रेस ने अपने गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भिखाभाई रबारी को मैदान में उतारा था। इस उपचुनाव में केवल यही दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

विधानसभा में भाजपा की ताकत और बढ़ी

मांजलपुर सीट पर जीत के साथ 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। वहीं, राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 12 विधायक, आम आदमी पार्टी के पांच विधायक, दो निर्दलीय और समाजवादी पार्टी का एक विधायक विधानसभा में हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख