ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोच्चि: केरल के आबकारी मंत्री के. बाबू ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ओमन चांडी को सौंप दिया। उनका इस्तीफा एक स्थानीय अदालत के उस आदेश के बाद आया, जिसमें 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। बाबू के खिलाफ शिकायत बीजू रमेश ने दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि बाबू ने रिश्वत लेकर बार चलाने की अनुमति दी थी। सतर्कता विभाग ने इस संबंध में सत्यता रिपोर्ट दायर करने के लिए एक माह का समय मांगा था, जिसके बाद त्रिशूर की सतर्कता अदालत ने बाबू के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख