ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

भुवनेश्वर: ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को थप्पड़ मारने के मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जगन्नाथ प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीएमसी के कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब भाजपा नेता जनन्नाथ प्रधान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

साहू की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

मालूम हो कि निगम आयुक्त रत्नाकर साहू पर सोमवार को तब हमला किया गया था, जब वो अपने ऑफिस में बैठे थे। बीएमसी मेयर सुलोचना दास ने मीडिया को बताया कि अधिकारी को 5-6 लोगों ने उनके कार्यालय से घसीटकर बाहर निकाला, उन पर हमला किया और उनका अपहरण करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भुवनेश्वर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था।

बीजेपी ने 5 पार्टी सदस्यों को किया निलंबित

बीजेपी ने ओडिशा में एडिशनल कमिश्नर की पिटाई में शामिल पार्टी के 5 नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारी पर हमले के बाद वीडियो वायरल हुआ था। इससे पहले कांग्रेस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आलोचना होने पर भाजपा ने कड़ा कदम उठाया है।

सोमवार को भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के एडिशनल कमिश्नर रत्नाकर साहू जनसुनवाई कर रहे थे। तभी कुछ लोग पास में आए और साहू की पिटाई करने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हमले के बाद बीएमसी के कर्मचारियों ने कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कड़ी कार्यवाई की मांग की। 5 पार्टी सदस्यों में भाजपा ने पार्षद जीवन राउत को निलंबित किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख