- Details
तिरुपति: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तिरुमाला के निकट स्थित भगवान वेंकटेवश्वर मंदिर में आज लगभग पांच करोड़ रूपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण दान किए। राव कल रात अपने परिजनों और मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगियों के साथ यहां विशेष विमान से आए थे। आज सुबह उन्होंने यहां पूजा अर्चना की। इसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मंदिर के कार्यकारी अधिकारी डी संबाशिवा राज को स्वर्ण गुलदस्ता ‘शालीग्राम हारम’’ और कई लड़ियों वाली स्वर्ण कण्ठी ‘माखरा कंठभरणम’ दिए। मंदिर के सूत्रों ने बताया कि दान दिए गए लगभग 19 किलो स्वर्ण आभूषणों की कीमत पांच करोड़ रूपये है। सूत्रों के मुताबिक देश की आजादी के बाद से 2,000 वर्ष पुराने और दुनिया के सबसे समृद्ध इस मंदिर में किसी राज्य सरकार द्वारा दिया गया यह पहला इतना बड़ा दान है। हैदराबाद लौटने से पहले राव ने यहां के निकट तिरचानुर में श्री पद्मावती मंदिर में भी स्वर्ण दान किया। मंदिर के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में राव ने कहा कि वह यहां उपासना करने आए थे और अपने प्रण को पूरा करने के लिए भगवान वेंकटेश्वर को यह चढ़ावा चढ़ाया है।
- Details
अमरावती: गुंटूर जिले के कलेक्टर ने रोहित वेमूला की मां को नोटिस जारी कर कहा है कि साबित करें कि वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती हैं। वेमूला हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र थे जिन्होंने पिछले वर्ष जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। नोटिस रोहित की जाति को लेकर चल रही जांच का हिस्सा है। उनकी जाति को लेकर चल रहे दावे-प्रतिदावे के बाद यह जांच राजस्व विभाग कर रहा है। एक कथन के मुताबिक वह पिछड़ा वर्ग ‘वडेरा’ (इस जाति से उनके पिता थे) से थे जबकि दूसरे दावे के मुताबिक वह ‘माला’ जाति (उनकी मां राधिका की जाति) से थे। गुंटूर के जिला कलेक्टर कांतिलाल दांडे ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पिछले वर्ष अप्रैल में रिपोर्ट सौंपकर बताया था कि रोहित अनुसूचित जाति का है। बहरहाल शोध छात्र के परिवार के दावे के विरोध में याचिका के बाद फिर से जांच के आदेश दिए गए थे। फिर से जांच के तहत राजस्व अधिकारी राधिका की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से बात कर चुके हैं। अधिकारी राधिका के पूर्व पति और रोहित के पिता मणि कुमार का बयान भी ले चुके हैं। अब कलेक्टर ने राधिका को नोटिस जारी कर उनसे कहा है कि साबित करें कि वह अनुसूचित जाति समुदाय की हैं। नोटिस में कहा गया है कि अगर वह अपने दावे को 15 दिनों के अंदर साबित नहीं करती हैं तो रोहित को जारी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र रद्द कर दिया जाएगा।
- Details
अमरावती (आंध्र प्रदेश): महिला आरक्षण विधेयक पर मोदी सरकार के मंत्रियों में मदभेद दिख रहे हैं। दरअसल केन्द्रीय संसदीय मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू के महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का आश्वासन देने के एक दिन बाद केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री वाई एस चौधरी ने बिलकुल अलग राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह संसद एवं विधान सभाओ में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं। आंध्र प्रदेश की निर्माणाधीन राजधानी अमरावती में राष्ट्रीय 'महिला संसद' के दूसरे दिन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का अनुभव अच्छा नहीं है क्योंकि परदे के पीछे से आरक्षित पंचायतों को पुरुष ही चला रहे हैं। इसलिए वह संसद एवं विधान सभा में महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक के पक्ष में नहीं हैं। चौधरी ने कहा कि देश में हर क्षेत्र महिलाओं के लिए खुला है और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के पद पर भी पहुंच चुकीं हैं। जहां तक महिलाओं के साथ भेदभाव का सवाल है, अमेरिका जैसे देश में भी उनके साथ भेदभाव होता है। चौधरी ने कहा कि हमारे देश की ऐसी छवि पेश की जाती है कि यहां पर महिलाओं के साथ हिंसा होती है, इससे महिलाओं का आत्मविश्वास कम होता है। भारत में महिलाओं की स्थिति बेहतर है और उनका सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मांए खुद बेटियों के मुकाबले बेटों को वरीयता देती हैं।
- Details
विजयनगरम: आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास शनिवार रात जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और सात कोच के पटरी से उतर जाने से 39 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल है। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ जब ट्रेन भुवनेश्वर जा रही थी। यह हादसा कुनेरू स्टेशन रायगड़ा से 35 किलोमीटर दूर विजयनगरम में हुआ है और यह इलाका माओवाद से प्रभावित है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस हादसे में करने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये और घायलों को 25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। पूर्व तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जे पी मिश्रा ने बताया कि18448 जगदलपुर—भुवनेश्वर एक्सप्रेस के सात डिब्बे और इंजन कुनेरू स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे डिब्बों में इंजन के साथ सामान का डिब्बा, दो जनरल कोच, दो स्लीपर कोच और दो ऐसी कोच शामिल हैं। उन्होंने कहा, घटनास्थल पर पहुंचे डॉक्टरों के अनुसार घटना में 23 लोग मारे गए। अधिकारी ने कहा, घटनास्थल पर चार दुर्घटना राहत वाहन भेज दिए गए हैं। घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है। आंध्र प्रदेश रेल हादसे पर चंद्रबाबू नायडू बोले, अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु खुद इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने रेल अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






