- Details
हैदराबाद: पुलिस ने 20 वर्षीय एक अध्यापिका से दुर्व्यवहार के आरोप में आज (रविवार) आंध्र प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रावेला किशोर बाबू के पुत्र आर सुशील तथा उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (बंजारा हिल्स मंडल) डी. उदय कुमार रेड्डी ने बताया कि सुशील और चालक रमेश नोटिस मिलने के बाद आज सुबह पुलिस के समक्ष पेश हुए और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ कल भादंसं की धाराओं 354 (महिला के शील भंग के इरादे से महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और 509 (महिला के शील भंग के इरादे से शब्दों, हावभाव या किसी कृत्य का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ‘एमएलए’ का स्टिकर लगी कार ने बृहस्पतिवार की शाम उस समय उसका पीछा किया जब वह मार्ग संख्या-13 से स्कूल जा रही थी।
- Details
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश सरकार ने आज (सोमवार) 2016-17 के बजट से निराशा जताते हुए कहा कि इसमें धन की कमी से जूझ रहे राज्य के राजस्व घाटे को पाटने के लिए कोई आवंटन नहीं किया गया है और पोलवरम बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना के लिए केवल 100 करोड़ रपये का आवंटन किया गया है। आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री वाई रामकृष्णुडू ने कहा, ‘‘हमें राज्य के विभाजन के बाद बनी राजस्व घाटे की स्थिति की भरपाई के लिए केंद्र से अब भी 12000 करोड़ रुपए चाहिए। इसके लिए कोई आवंटन नहीं किया गया है।’’ आज यहां तेदेपा पोलितब्यूरो की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश की नयी राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए कोई वित्तीय आवंटन नहीं किया गया है।
- Details
विशाखापट्टनम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्र के जरिए होने वाली आतंकी गतिविधियों और समुद्री डकैती को रविवार को सुरक्षा के लिए सबसे अहम चुनौती करार दिया। मुंबई के 26/11 के आतंकी हमले की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि भारत समुद्र के जरिए पैदा होने वाले खतरे का सीधे तौर पर पीडि़त रहा है। समुद्र के जरिए पैदा होने वाले खतरे ने अब भी क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति तथा स्थिरता को खतरे में डाल रखा है। मोदी ने कहा कि सोमालियाई समुद्री लुटेरों की ओर से भारत सहित अन्य देशों के व्यापारिक पोतों को निशाना बनाए जाने की पृष्ठभूमि में समुद्री डकैती भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के समापन समारोह में प्रधानमंत्री ने दक्षिण चीन सागर विवाद की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए कहा कि देशों को नौवहन की आजादी का सम्मान करना चाहिए और इसे सुनिश्चित करना चाहिए और उन्हें प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग करना चाहिए।
- Details
विशाखापत्तनम: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को इन खबरों से इनकार किया कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) के ब्रांड थे जिसकी मेजबान भारतीय नौसेना है। पर्रिकर ने कहा, ‘ब्रांड एम्बेसडरों को शुरू से ही ब्रांड बेचना होता है। मैं नहीं समझता कि इन दोनों (अक्षण कुमार और कंगना) ने कोई बिक्री की है।’ उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘उन्हें निश्चित तौर पर (उद्घाटन समारोह में) आमंत्रित किया गया था लेकिन कोई अनुबंध नहीं था या उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया है।’ इससे पहले मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबरें थीं कि दोनों फिल्मी सितारों से आईएफआर 2016 के ब्रांड एम्बेसडर के लिए सम्पर्क किया गया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






