ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में ओबीसी दर्जे के तहत आरक्षण की मांग को लेकर कापू जाति के प्रदर्शन के दौरान रविवार को प्रदर्शनकारियों ने रत्नांचल एक्सप्रेस के 8 डिब्बों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतरने को कहा और इसके बाद बोगियों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद दो पुलिस थानों में भी आग लगा दी। हिंसा में कम से कम 15 पुलिसकर्मीक यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थर फेंके जाने से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने टुनी रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ की, जिसमें चार रेलकर्मी जख्मी हो गए। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तुरंत एक आपात बैठक की। कापू जाति के हजारों की संख्या में समर्थक पूर्वी गोदावरी के टुनी टाउन में जुटे हैं।

विशाखापत्तनम: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भुवनेश्वर के एक होटल में पहचान पत्र पेश करने के लिए कहने के बाद वहां से फरार हुए पांच संदिग्ध आतंकियों को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तम में हिरासत में ले लिया गया। ओडिशा पुलिस द्वारा सतर्क करने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने दिल्ली के नंबर प्लेट वाले एक वाहन को घेरा और उसमें सवार पांच लोगों को पकड़ लिया, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं। महानिरीक्षक (अपराध शाखा) अरूण बोथरा ने भुवनेश्वर में कहा, 'विशाखापत्तनम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोग 25 जनवरी की रात को ओडिशा से फरार हुए संदिग्ध आतंकी हैं।' उन्होंने कहा कि होटल और ओडिशा-आंध्र प्रदेश की सीमा पर गिरीसोला जांच चौकी के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों जगहों पर देखे गए लोग एक ही हैं।

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने असदुद्दीन ओवैसी पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया है। ओवैसी ने नागरिकों से अपील की है कि अगर वे अन्य राज्यों की तरह आंध्र प्रदेश में बीफ खाने पर प्रतिबंध नहीं चाहते हैं तो वे आगामी निकाय चुनाव में एमआईएम के लिए मतदान करें। सैदाबाद में दो फरवरी को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के होने वाले चुनावों के लिए भाजपा-तेदेपा गठबंधन के समर्थन में एक प्रचार सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि (आम तौर पर) चुनाव में कोई क्या कहता है। अगर हम सत्ता में आएंगे तो पाइप वाला पानी, सड़क दिलाएंगे। पार्टी (एमआईएम) नई बातें कह रही है। अगर आप बीफ चाहते हैं तो हमारे लिए मतदान करें।

हैदराबाद: अपने बेबाक बयानों के लिये मशहूर एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा के दौरान बीफ के मुद्दे पर फिर बयान दे डाला। बीफ पर देश में पहले ही सियासी तूफान मच चुका है। ओवैसी ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा कि बीफ खाना चाहते हैं तो उनकी पार्टी को विजयी बनाएं। ग्रेटर हैदराबाद निकाय चुनावों के लिए प्रचार रैली के दौरान ओवैसी ने कहा, ‘यदि चुनावों में एमआईएम हार गई तो अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों को बीफ खाना छोड़ना होगा।’ उन्‍होंने महाराष्‍ट्र में बीफ बैन का उदाहरण भी दिया और बीजेपी-शिवसेना सरकार पर हमला बोला। साथ ही यह भी कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं भारत के बीफ एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है। 'लोगों को कारोबार से महरूम कर दिया' ओवैसी ने कहा- 'मुंबई में क्‍या हुआ। महाराष्‍ट्र में बीजेपी सरकार ने बैल को भी नहीं काटने का कानून ला दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख