- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की मेगा मीटिंग के पहले दिन नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जब पार्टी की मानद अध्यक्ष वाईएस विजयलक्ष्मी, जिन्हें लोग विजयम्मा के नाम से पुकारते हैं, ने कहा है कि वे पद छोड़ रही हैं। विजयलक्ष्मी ने कहा कि वे पड़ोसी राज्य तेलंगाना में अपनी बेटी वाईएस शर्मिला के नेतृत्व वाले राजनीतिक अभियान से जुड़ने जा रही हैं। गौरतलब है कि शर्मिला की पार्टी के अपने भाई के संगठन से 'ठंडे' रिश्ते हैं। यह एलान गुरुवार को पार्टी के अधिवेशन में वाईएस विजयलक्ष्मी ने भाषण के अंत में किया, कार्यक्रम में उनके बेटे और आंध्र के सीएम वायएस जगनमोहन रेड्डी भी उपस्थित थे।
वाईएस विजयलक्ष्मी ने कहा, "बेटी वाईएस शर्मिला के साथ खड़े होने को लेकर ढेर सारी अटकलें, अफवाहें और अनावश्यक विवाद था, जो तेलंगाना के लोगों के लिए वाईएस राजशेखर रेड्डी के सपनों को पूरा करने के लिए अकेले संघर्षरत हैं। इसलिए परिवार के अंदर मतभेदों को लेकर अनावश्यक विवाद को खत्म के लिए मैंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।"
- Details
अमरावती: आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस आत्मकुरू सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही। एसपीएस नेल्लेर जिले की इस सीट पर 23 जून को हुए उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार ने 82,888 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। नतीजे रविवार को घोषित किए गए। वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार एम विक्रम रेड्डी 1,02,241 वोट मिले, जबकि भाजपा के जी भरत कुमार यादव को 19,353 मत ही मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के नंदा ओबुलेशु को 4,904 और एक निर्दलीय प्रत्याशी को 2,276 मत मिले।
उपचुनाव में 4,182 मतदाताओं ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाया। दस उम्मीवादरों को 999 से भी कम वोट मिले। उल्लेखनीय है कि 2019 के आम चुनाव में, वाईएसआर कांग्रेस ने आत्मकुरु सीट पर 22,000 से अधिक मतों के अंतर से जीता दर्ज की थी। इस सीट से विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री एम गौतम रेड्डी का फरवरी में निधन हो जाने की वजह उपचुनाव कराया गया। विक्रम, गौतम के छोटे भाई हैं और पूर्व सांसद एम राजमोहन रेड्डी के बेटे हैं।
- Details
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के अमलापुरम शहर में मंगलवार को दोपहर में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बाद हिंसा भड़क उठी। वहां भीड़ नव-निर्मित कोनसीमा जिले का नाम बदलकर बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिला करने के प्रस्ताव का विरोध कर रही थी। हिंसा में परिवहन मंत्री पिनिपे विश्वरूपु के घर को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मंत्री और उनके परिवार को सुरक्षित निकाल लिया।
प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन और एक शिक्षण संस्थान की बस को भी आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
गृह मंत्री ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस घटना में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम घटना की गहन जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
गत 4 अप्रैल को कोनसीमा जिला तत्कालीन पूर्वी गोदावरी से अलग करके बनाया गया है। पिछले हफ्ते राज्य सरकार ने एक प्रारंभिक अधिसूचना जारी की थी जिसमें कोनसीमा का नाम बदलकर बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिला करने का प्रस्ताव है।
- Details
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीएम जगन मोहन रेड्डी के कजिन को एक निर्माण कंपनी को कथित तौर पर धमकी देने और इलाके में सड़क निर्माण कार्यों की अनुमति देने के बदले पैसे की मांग करने के आरोप में सोमवार को कडप्पा जिले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, वाईएस कोंडा रेड्डी को कथित तौर पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को धमकाने और वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कडप्पा पुलिस ने ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के इस नेता की गिरफ्तारी की है। उन पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रिश्वत लेने का आरोप है। मामले में वायएसआर कांग्रेस प्रमुख और राज्य के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने ही मंगलवार को जांच के आदेश दिए थे।
निर्माण कंपनी कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की है और यह कडप्पा जिले में मुख्यमंत्री के पुलिवेंदुला निर्वाचन क्षेत्र की वेम्पल्ली-रायचोटी सड़क के पुनर्निर्माण में लगी हुई है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






