- Details
मुंबई : ‘दंगल’ के लिए काफी वजन बढ़ाने के बाद अब सुपरस्टार आमिर खान फिल्म में ‘पहलवान सुशील कुमार की तरह’ दिखने के लिए वजन घटाने में जुट गए हैं। नीतीश तिवारी की इस खेल आधारित फिल्म में आमिर हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभा रहे हैं। महावीर ने अपनी बेटी बबीता कुमारी और गीता फोगाट को कुश्ती के गुर सिखाए थे। ‘रंग दे बसंती’ के 10 साल पूरे होने के मौके पर एक प्रेस वार्ता में आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दंगल’ के लिए वजन बढ़ाने के बाद अब मुझे वजन घटाना भी है। फिल्म में, मैं सुशील कुमार जी की तरह एक राष्ट्रीय स्तर का पहलवान हूं। मैंने 25 किलो वजन बढ़ाया था और अब सुशील कुमार की तरह बलवान और तंदुरुस्त दिखने के लिए मुझे 25 किलो वजन घटाना है।’
- Details
मुंबई: अपने अमेरिकन टीवी शो के लिए पहला पुरस्कार जीतने के बाद पदम सम्मान से अलंकृत बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिए यह सब सपने के सच होने जैसा है और राष्ट्रीय सम्मान उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। प्रियंका ने बताया, ‘‘दिल धड़कने दो’ से ‘बाजीराव मस्तानी’ तक और ‘क्वांटिको’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड पाने तक और अब पद्मश्री.. मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि मैं किन एहसास से गुजर रही हूं। मुझे लगता है कि जैसे मेरा सपना सच हो गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह सब मेरी कड़ी मेहनत का फल है। मैं अपने काम को कभी हलके में नहीं लेती।’’
- Details
कराची: आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर द्वारा अभिनीत वयस्क बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फैसला किया है कि यह फिल्म जनता के देखने लायक नहीं है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और प्रांतीय सेंसर बोर्ड ने सोमवार को हुई एक बैठक के बाद फैसला किया कि यह फिल्म सार्वजनिक प्रदर्शन के योग्य नहीं है। सीबीएफसी प्रमुख मुबाशीर हसन ने कहा कि यह फिल्म ‘बेहद अश्लील’ है, जिसमें भद्दे डायलॉग और बेशर्मी है। हसन ने कहा कि इस फिल्म में बेहयाई भरी है और इसकी विषय वस्तु तथा डायलॉग भद्दे हैं। बोर्ड आधिकारिक रूप से फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए नामंजूर करता है।
- Details
नई दिल्ली: अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी अगली दो फिल्मों-'वन नाइट स्टैंड' व 'बेईमान लव' में नैतिक संदेश हैं। सनी की अगली फिल्म 'मस्तीजादे' है, जो 29 जनवरी को रिलीज हो रही है। सनी ने बताया, "जो दो फिल्में आ रही हैं, उनमें यह संदेश है कि 'अगर मर्द कुछ कर सकते हैं, तो औरत क्यों नहीं कर सकती?', 'अगर आप एक महिला होकर ठोकर खा सकती हैं, तो आपको संभलना भी होगा।' मेरे ख्याल से इस तरह इन फिल्मों में एक नैतिक संदेश है।" क्या आप अन्य शैलियों की फिल्में भी करना चाहेंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हां! 'मस्तीजादे' के बाद दो फिल्में अलग-अलग शैली की हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






