ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पांच साल हो चुके हैं। अभिनेता ने पोस्ट कर 'पुष्पा' को जिंदगी के यादगार पांच सालों का सफर बताया।

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’ ने 5 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने दिल छू लेने वाला पोस्ट कर पूरी टीम, मेकर्स और दर्शकों को धन्यवाद कहा।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पुष्पा हमारी जिंदगी का एक यादगार पांच साल का सफर रहा है। इस फिल्म को दर्शकों ने जितना प्यार, ताकत और हिम्मत दी है, उसने हमें अपने काम को और गहराई से करने की प्रेरणा दी है। हम इस देश और विदेशों में मौजूद हर उस शख्स के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इसे इतना खास बना दिया।”

मुंबई: कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' पर्दे पर एक बार फिर रिलीज के लिए तैयार है और दर्शकों के बीच एक बार फिर शोले की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए मेकर्स ने "शोले: द फाइनल कट" का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में इस बार म्यूजिक की बीट को बिल्कुल ही बदल दिया गया है।

कल्ट क्लासिक फिल्म "शोले: द फाइनल कट" 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बार फिल्म 4के रिस्टोर्ड वर्जन के साथ पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म के री-रिलीज से पहले ट्रेलर ने धमाका मचा दिया है। ट्रेलर की शुरुआत पुरानी ट्रेन की सीटी और डाकुओं से होती है, जो ट्रेन को लूट रहे हैं, लेकिन तभी एंट्री होती है धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की, जो कोई भी काम बिना पैसों के नहीं करते हैं। ट्रेलर में ठाकुर जय और वीरू के स्वभाव के बारे में भी बताते हैं कि दोनों बदमाश हैं लेकिन दिल के बुरे नहीं हैं।

मुंबई: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के रिलीज को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसे लेकर अभिनेत्री काजोल ने खुशी जाहिर की है।

अभिनेत्री ने जताई खुशी

इस मौके पर अभिनेत्री काजोल ने फिल्म की शूटिंग के पुराने दिन याद किए। उन्होंने बताया, "हम यूरोप में बस के ऊपर शूटिंग कर रहे थे और वहां बहुत ठंड थी, हल्की बारिश भी हो रही थी। बिल्कुल भी धूप नहीं थी। हम सब कांप रहे थे। हमारे स्वेटर बस के नीचे रखे थे और हम बिना स्वेटर के ऊपर शूट कर रहे थे। हमारी कोरियोग्राफर सरोज जी नहीं होती, तो वह सीन शूट करना मुश्किल ही था। पूरी फिल्म में ऐसे कई मजेदार पल थे, लेकिन हमने किसी तरह शूट कर लिया। आज जब उस सीन को याद करती हूं तो हंसी आती है।"

मुंबई: 90 के दशक की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी ने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ 'दूसरी शादी' कर ली है। दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे को न केवल वरमाला पहनाई, बल्कि शादी की पारंपरिक रस्में भी निभाईं।

चूंकि महिमा चौधरी और संजय मिश्रा दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि आखिर यह दूसरा विवाह क्यों? दरअसल, यह पूरा आयोजन उनकी आगामी फिल्म के प्रमोशन का एक अनूठा तरीका है। कलाकारों ने अपनी फिल्म को लाइमलाइट में लाने के लिए यह प्रोमोशनल गिमिक अपनाया है।

फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, और गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने स्टेज पर नकली शादी की और एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख