ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने राजनयिक चैनल के जरिये आपसी सहमति से अपने रेल सम्पर्क समझौते को तीन वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस समझौते को 19 जनवरी 2016 से 18 जनवरी 2019 तक के लिए बढ़ाया गया है। इस समझौते पर 28 जून 1976 को हस्ताक्षर किया गया था जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच यात्री और माल यातायात दोनों के संदर्भ में रेल सम्पर्क संभव हो सका था। अभी दोनों देशों के बीच यात्री एवं माल यातायात अटारी-वाघा होते हुए लाहौर मार्ग और मुनाबाओ-खोखरापार होते हुए कराची के बीच परिचालित होता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख