जयपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने संघ से जुड़े कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर उनपर पलटवार करते हुए आज यहां कहा कि आरोप लगाने वाले अदालत का सामना करने से भागते क्यों फिर रहे हैं। यदि उनके पास तथ्य और सबूत है तो न्यायपालिका के समक्ष रखें। आरएसएस ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में संघ का कोई हाथ नहीं हैं। पूर्व में भी न्यायपालिका ने यह सिद्ध कर दिया और अब भी संघ को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की दो दिवसीय समन्वय बैठक के मौके पर आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के आरोप के संबंध में वैद्य ने कहा कि न्यायपालिका ने जो निर्णय दिया उसमें संघ का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। यहां तक कि जो आरोप पत्र पेश किया गया और जिन्हें आरोपी बनाया गया उनके द्वारा भी पूरे मामले में संघ का कोई हवाला नहीं दिया गया। नाथूराम गोडसे संघ के स्वयंसेवक थे या नहीं इसके जवाब में डॉ. वैद्य ने कहा कि संघ में कई स्वयंसेवक आते और जाते है लेकिन जिस समय यह घटना घटी उस समय गोडसे संघ के स्वयंसेवक नहीं थे। जो लोग संघ का नाम ले रहे हैं लगता है उन्हें न्यायपालिका पर विश्वास नहीं हैं। यदि उनके पास प्रमाण या साक्ष्य है तो न्यायालय के समक्ष पेश कर साबित करें। गोवा में करीब 500 स्वयंसेवक के संघ को छोड़कर अलग संगठन गठित करने के मामले में पूछे गए प्रश्न पर डॉ वैद्य ने कहा कि संघ में आने-जाने की प्रक्रिया निरंतर रहती है। देश के 42 प्रांतों में से यह एक प्रांत के एक विभाग का मामला है जिस पर समझाइश चल रही है और प्रांत इस मुद्दे का समाधान कर लेगा। उन्होंने मदर टेरेसा को संत की उपाधि दिए जाने के बारे में किये गये एक प्रश्न को टाल दिया। डॉ. वैद्य ने दो दिवसीय समन्वय समिति की राष्ट्रीय चिन्तन एवं मंथन बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विविध क्षेत्रों में कार्य करने वाले 30-32 वरिष्ठ स्वयंसेवक इस बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण संघ, बजरंग दल सहित प्रमुख संगठनों से जुडे स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में ये स्वयंसेवक वर्ष भर समाज एवं आमजन के बीच में रहकर उनसे मिले इनपुट और उनके द्वारा देखी समझी गयी बातों को बैठक में रखेंगे जिस पर चिन्तन व मंथन होगा। इस बैठक का जो निष्कर्ष निकलेगा, वह आगामी अक्तूबर में दीपावली से पूर्व हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में लिया जाएगा।
सबूत के साथ अदालत का सामना करें राहुल गांधी : आरएसएस
- Details
- Category: राजस्थान
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






