ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

एजल: मिजोरम में फरवरी 2016 से पिछले महीने तक कम से कम 649 लोग डेंगू के कारण प्रभावित हुए हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य नोडल अधिकारी पचुआउ ललमलसावमा ने कहा, ‘‘लॉन्गतलाई को छोड़कर सभी जिले इस बीमारी से प्रभावित हैं और अकेले जनवरी में छह मामलों का पता चला है।’’ ललमलसावमा ने बताया, ‘‘2016 के दौरान 643 मामले रिपोर्ट किये गये जबकि पिछले महीने एजल जिले में छह लोग इससे प्रभावित हुए।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘चूंकि अधिकतर मामले मिजोरम से ही मिले हैं और अधिकतर स्थानीय लोगों के इससे प्रभावित होने के कारण मिजोरम में महामारी जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। इसके अलावा एजल में रहने के दौरान कुछ अन्य लोग भी इससे प्रभावित हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि ‘एडीज एजिप्टी’ नामक मच्छर इस महामारी के लिये जिम्मेदार है।

बहरहाल अब तक राज्य में इसके चलते किसी के मौत की खबर नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख