ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

पुणे: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कथित देशद्रोह के मुद्दे का राजनीतिकरण करके देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जाना चाहिए। ठाकरे ने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा, 'जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की निंदा की जानी चाहिए, लेकिन भाजपा को देशभक्ति या राष्ट्रद्रोह का प्रमाण पत्र नहीं जारी करना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'भाजपा को जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ अपने गठबंधन को लेकर काफी जवाब देना है।' उन्होंने कहा कि पार्टी ने पीडीपी के साथ जम्मू-कश्मीर में गठबंधन किया और बाहर देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांट रही है। राज ठाकरे ने कहा कि भाजपा को विश्वविद्यालय परिसरों में अपनी छात्र शाखा एबीवीपी को लाकर मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख