ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 14 सदस्यों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आज तड़के खुदकुशी कर ली। ठाणे में घटी इस खौफनाक घटना में मारे जाने वाले लोगों में सात बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि ये निर्मम हत्याएं रात लगभग एक बजे हुईं। आरोपी ने पीड़ितों को कोई नशीली चीज देकर बेहोश कर दिया था और इसके बाद एक बड़े चाकू से उनके गले रेत दिए। आरोपी की पहचान हसनिल वारेरकर के रूप में हुई है। पीड़ितों में सात बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि परिवार की एक महिला जीवित बच गई है और इस समय ठाणे के एक निजी अस्पताल में है।

पुलिस ने कहा कि जिस घर में यह भयावह घटना घटी, उसी घर में आरोपी भी फांसी पर लटका पाया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख