ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: 'भारत माता की जय' कहने से इंकार करने पर एमआईएम के विधायक वारिस पठान को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित किया गया है। वारिस पठान मुंबई के भायखला से विधायक हैं और पेशे से वकील हैं। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने एमआईएम विधायक पर कार्रवाई की मांग की थी। इस प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकार किया और निलंबन की कार्रवाई पूरी की गई। बता दें कि MIM विधायक इम्तियाज़ जलील राज्यपाल के अभिभाषण पर भाषण कर रहे थे। उनका बयान है कि महापुरुषों के मेमोरियल को बनाने के लिए टैक्स के पैसे इस्तेमाल न किया जाए। इस पर शिवसेना के विधायक गुलाबराव पाटिल ने पूछा कि क्या आप महापुरुषों के प्रति सम्मान नहीं रखते। क्या आप भारतमाता की जय नहीं बोलेंगे? इस पर एमआईएम के विधायक वारिस पठान खड़े हुए। उन्होंने कहा कि 'भारत माता की जय' बोलने की सख़्ती नहीं हो सकती।

ऐसा संविधान नहीं कहता। हम जय हिन्द बोलेंगे। 'भारत माता की जय' नहीं बोलेंगे। इसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। सदन की कार्रवाई दो बार स्थगित की गई। सदन के सर्वदलीय सदस्यों ने एमआईएम के दो विधायक इम्तियाज़ जलील और वारिस पठान को सदन से निलंबित करने की मांग की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख