ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

भोपाल: नोटबंदी को गरीबों पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि यह देश में लगे आपातकाल से भी अधिक घातक है और इसने अमीरों और गरीबों के बीच के अंतर को और अधिक बढ़ा दिया है। भोपाल में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 11वें राष्ट्रीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में गरीबों पर इतना बड़ा हमला नहीं देखा है, जितना बड़ा अभी नोटबंदी के रूप में हुआ है। कहने को यह कालेधन के खिलाफ हमला है, लेकिन यह हमला गरीबों के खिलाफ है।' उन्होंने कहा, 'नोटबंदी के दर्द को हमने और आपने महसूस किया है। यह आपातकाल से अधिक घातक है और इसने अमीरों और गरीबों के बीच के अंतर को और अधिक बढ़ा दिया है।' विजयन ने आरोप लगाया, 'नोटबंदी का दुष्परिणाम औरतें विशेषकर गरीब औरतें ही झेल रही हैं। महिलाओं को मजबूरन बैंकों की कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। इससे मरने वालों में सबसे पहली पीड़ित भी एक महिला ही थी।' उन्होंने कहा कि लोगों को इसे चुप रहकर बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

पूंजीवाद के खिलाफ हमारे संघर्ष को आगे बढ़ाने का यह मौका है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख